रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी में एक नशेड़ी बेटे ने नशे की ख़्ाातिर अपने बाप पर ही हमला कर दिया। आरोपी शराब पीने का आदी है। पैसे खत्म होने पर और नशा करने के लिए पिता से पैसे मांगने पहुंचा था। पिता द्वारा मना करने पर उसने डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के ख़्िाला$फ केस दजऱ् कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के गुलाबी बाग निवासी रामअवतार छोटा-मोटा कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसका छोटा बेटा संदीप शराब पीने का आदी है। नशे की ख़्ातिर रोजाना घर में झगड़ा करता है। बुधवार की रात भी वह नशे में चूर होकर घर पहुंचा और अपने पिता रामअवतार से नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा। पिता ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने डंडा उठाकर पिता को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया और सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ होकर रामअवतार घर के आंगन में गिर गया।
शोर शराबे की आवाज़ सुनकर पड़ोसी जब घर की तरफ दौड़े तो आरोपी संदीप मौके से धमकी देकर भाग गया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामअवतार को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। रामअवतार की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के ख़्िाला$फ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 158
Views Last 30 days : 635
Views This Year : 9316
Total views : 109789
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41