नई दिल्ली। भारतीय मुद्रा रुपया तेजी से इंटरनेशनल करेंसी बनने की ओर बढ़ रहा है। डॉलर, पाउंड और यूरो के बाद विश्वस्तर पर हवाई अड्डों के मुद्रा विनिमय काउंटरों पर स्वीकार किए जाने के बाद भारतीय रुपया चौथी अंतर्राष्ट्र्रय मुद्रा बन गया है।
इस समय विश्व के कुल 17 ऐसे देश हैं, जो भारतीय मुद्रा में व्यापार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फिलहाल जर्मनी, इजरायल जैसे 64 विकसित देशों ने रुपये के ज़रिए कारोबार करने में दिलचस्पी जताई है।
विश्व के 17 देश भारतीय करेंसी में फिलहाल व्यापार करते हैं। इनमें यूनाइटेड किंगडम, मलेशिया, रूस, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, बोत्सवाना, इजराइल, फिजी, ओमान, जर्मनी, केन्या, गुयाना, मॉरीशस, सेशेल्स और तंजानिया शामिल है। यदि भारतीय मुद्रा विश्व के &0 से अधिक देशों के साथ व्यापार करता है, तो इसे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मुद्रा घोषित किया जा सकता है।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 634
Views This Year : 9315
Total views : 109788
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41