शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में कपड़ा चोरी करने के शक में ट्रांसपोर्ट मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिटाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रांसपोर्ट मैनेजर शिवम को लोहे के खंभे से बांधकर सरिया से पीटा जा रहा है। उसे तब तक मारा गया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पिटाई से ही हत्या का खुलासा हुआ है।
थाना सदर बाजार पुलिस ने शिवम के पिता की तहरीर पर व्यापारी नेता और कन्हैया हौजरी कपड़ा कारखाना के मालिक नीरज गुप्ता और सूरी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक बंकिम सूरी समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल, पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



























Views Today : 18
Views Last 7 days : 258
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7115
Total views : 107588
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23