रीवा। रीवा जि़ले के सगरा थानांंतर्गत दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे तेजरफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 100 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने अतिगम्भीर दो युवकों को संजय गांधी अस्पताल भेजवाया।
इमरजेंसी यूनिट में पहुंचे दोनों घायलों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह एसजीएमएच चौकी पुलिस ने मर्ग कायम किया। दोनों के परिजनों की मौज़ूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस नेलाश का पोष्टमार्टम कराया और शव मृतक के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सगरा थाने की पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती रात हुई दुर्घटना में प्रकाश सिंह पुत्र हरिगोविंद सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी-लौआ लक्ष्मणपुर और अमित कोल पुत्र ललवा कोल, उम्र 20 वर्ष, निवासी-खजुआमन, थाना-रायपुर कर्चुलियान की मौत हो गई है। वहीं दोनों की बाइक में पीछे बैठे दो युवक सामान्य रूप से घायल हुए है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 155
Views Last 30 days : 632
Views This Year : 9313
Total views : 109786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41