भोपाल। मध्यप्रदेश में जबलपुर और उमरिया में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप 11 बजकर 36 सेकंड पर आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र पचमढ़ी से 218 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। यह केंद्र जमीन के अंदर 23 किमी की गहराई पर था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही।
जबलपुर जिले के पनागर, सीहोरा, शहपुरा, चंदिया और कुंडम में भूकंप का असर रहा। भूकंप के झटके लगते ही लोग घबड़ाकर घरों से बाहर निकल आए थे।
पहले भी कई बार महसूस हुए झटके
भू-वैज्ञानियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज़्यादा गहराई में नहीं होने के कारण भूकंप के झटके महसूस होते हैं। यदि ज़्यादा गहराई में हलचल होगी, तो यह झटके महसूस नहीं होंगे। 2020 और 2021 में भूकंप के झटकों का केंद्र 5 से 10 किमी की गहराई में था। तब इसी वजह से झटके महसूस हुए थे। 2021 के अक्टूबर-नवंबर के महीने में सिवनी में कई बार भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर 5 बार धरती हिली थी। अक्टूबर 2021 में सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता का रहा था। 31 अक्टूबर 2021 को दिन में दो बार भूकंप आए। इनकी तीव्रता 3.1 और 3.5 रही। अक्टूबर के बाद 9 नवंबर 2021 को फिर धरती हिली। इसकी तीव्रता 3.4 रही। 22 नवंबर 2021 को 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र सतह से 10 किमी की गहराई में था। मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि इस तरह के भूकंपों की भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 628
Views This Year : 9309
Total views : 109782
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.41