नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी आज गुरुवार को जंतर-मंतर पर सभा आयोजित कर केंद्र सरकार के ख़्िाला$फ अभियान की शुरुआत करेगी। सभा में देशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को आप के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे।
अभियान के संबंध में पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्षों के बाद भारत को संविधान, लोकतंत्र, संसदीय प्रणाली, चुनाव आयोग, जांच एजेंसियां और न्यायपालिका मिली है, लेकिन केंद्र सरकार चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चला रही है। न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश की जा रही है। देश के अंदर चुनी हुई राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दिया जा रहा है।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 625
Views This Year : 9306
Total views : 109779
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79