सूरत, गुजरात। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा 2019 में मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में आज गुरुवार को सूरत की अदालत के उनकी पेशी है। जानकारी के अनुसार, राहुल के खिलाफ मोदी उपनाम पर टिप्पणी करने के लिए अपराधिक मानहानि का मामला दर्ज है। इस मामले में आज ही फैसला आने की उम्मीद है।
यह है मामला
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है? इसी को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि राहुल ने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय का मान घटाया है। वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल ने 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में इस मामले से जुड़ी टिप्पणी की थी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने पिछले शुक्रवार को दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 23 मार्च की तारीख तय की, जिसके मद्देनजर उक्त मामले में आज फैसले की उम्मीद है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40