महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति मार्च माह में भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कु. प्रियंका सिंह जी और कु. शिवानी नामदेव जी ने ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगवाए। तत्पश्चात् भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए की दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संगठनमंत्री रामेन्द्र,सिंह तोमर जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम एक ऋषि के सान्निध्य में युगपरिवर्तन की यात्रा तय कर रहे हैं। गुरुवरश्री का कथन है कि यदि आपने एक व्यक्ति को भी नशामुक्त बना दिया, एक घर को भी नशामुक्त कर दिया, तो आपने एक यज्ञ का फल प्राप्त कर लिया।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र अवस्थी जी ने कहा कि समाज आज ढोंगियों-पाखंडियों के जाल में फँसा हुआ है, तथापि समाज को जगाने की ज़रूरत है। टीम प्रमुख श्रीमती संगीता कुशवाहा जी ने साधनाक्रम की जानकारी प्रदान की।
अंत में संगठन के जि़लाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कार्यक्रम में आए हुए भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामबाबू श्रीवास जी ने किया।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31