दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में तृतीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम कृषि उपजमंडी, सागर नाका, दमोह में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आरती जी ने कहा कि हमें हर घर को ‘माँÓ की ज्योति से प्रकाशित करना है। संगठन के जि़ला प्रभारी बलराम सिंह जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपना परिचय दिया है कि म ऋषि हूं, ऋषि था और ऋषि रहूंगा। आपने कहा कि आज तरह-तरह से समाजिक, धार्मिक और राजनीतिक, इन सभी क्षेत्रों में समाज को लूटा जा रहा है। ज़रूरत है तो इन लुटेरों का चेहरा उजागर करने की।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् मंच संचालन करते हुए विक्रम सिंह जी ने इस दिव्य अनुष्ठान में आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 148
Views Last 30 days : 625
Views This Year : 9306
Total views : 109779
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79