रोहतक। हरियाणा के रोहतक में ड्यूटी के बाद दोस्त के साथ घर लौट रहे एक युवक की रंजिशन चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव बल्लभ निवासी प्रवीण के तौर पर हुई है। वह रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करता था। गांव बल्लभ निवासी सतबीर ने बताया कि उसका बेटा प्रवीण रोहतक स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। हर रोज मोटरसाइकिल पर सवार होकर रोहतक आता है और रात को घर लौटता था। उसके साथ गांव का ही एक युवक नवीन भी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। दोनों एक ही बाइक पर आते-जाते थे।
मृतक के पिता सतबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा कि नवीन ने बताया कि प्रवीण पर अमरजीत ने चाकू से हमला किया है और जान से मारने की धमकी दी है। करीब डेढ़-दो माह पहले फोन करके भी प्रवीण को जान से मारने की धमकी दी थी। क्योंकि अमरजीत की पत्नी गीता को नौकरी से निकाल दिया था। इसी रंजिश में अमरजीत ने यह हमला किया है।
जांच में जुटी हुई है पुलिस
शिवाजी कॉलोनी पुलिस थाने के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि प्रवीण को चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक के पिता की शिकायत पर रोहतक के शितल नगर निवासी अमरजीत सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 168
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9300
Total views : 109773
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165