रीवा। रीवा शहर के अनंतपुर से रेलवे स्टेशन जा रही महिला से बदमाशों ने 80 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार होकर महिला सिरमौर चौराहे के रास्ते सिविल लाइन थाना अंतर्गत ढेकहा तिराहे के आगे महिंद्रा शोरूम के पास पहुंची। तभी पीछे से एक बाइक में आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बताया जाता है कि महिला के हैंड पर्स में 80 हज़ार रुपए नकदी, मोबाइल, एटीएम व ज़रूरी दस्ताबेज थे।
वारदात के बाद जब तक महिला ने ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया, तब तक बाइक सवार बदमाश ढेकहा से सेमरिया की ओर भाग गए। महिला ने बिना समय गंवाए परिजनों सहित पुलिस को सूचना दी। पुलिस लुटेरों की पतासाजी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अंजू सिंह पति अनिल सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी- अनंतपुर जनता कॉलेज के पास रहती है। वह शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे रीवा रेलवे स्टेशन के लिए निकली थी। उनको आनंद विहार ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाना था। बेटा रूट कैंट स्कूल शिमला में पढ़ता है। ऐसे में ज़रूरी दस्ताबेज और नकदी लेकर जा रही थी, लेकिन ढेकहा तिराहे के समीप अज्ञात बदमाशों ने अंजू सिंह का पर्स छीनकर भाग गए।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 267
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7082
Total views : 107555
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31