शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। शतावरी में प्रोटीन, शुगर, मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। इसके अलावा शतावरी में विटामिन्स भी पाए जाते हैं। शतावरी महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। शतावरी का सेवन करने से पुरुषों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही शतावरी खाने से पुरुषों का मोटापा कम हो सकता है। शतावरी पुरुषों की प्रजनन क्षमता और स्पर्म काउंट में सुधार कर सकता है।
1. शतावरी बढ़ाए शारीरिक क्षमता
शतावरी के इस्तेमाल से पुरुषों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध के साथ शतावरी का सेवन करने से मांसपेशियां मज़बूत होती हैं। जो शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने में प्रभावी होता है। ऐसे में आप नियमित रूप से शतावरी और दूध का सेवन कर सकते हैं।
2. करे स्वप्नदोष को दूर
पुरुषों को स्वप्नदोष की परेशानी से छुटकारा दिलाने में शतावरी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए शतावरी का चूर्ण लें। इसमें थोड़ी सी मिश्री मिक्स करके दूध के साथ सेवन करें। इससे स्वप्नदोष की परेशानी से लाभ मिलेगा। इसके अलावा इससे आपकी कई अन्य परेशानी दूर होगी।
3. बढ़ती उम्र का प्रभाव को करे कम
शतावरी में एंटीऑक्सीडेंट और ग्लूटाथियोन नामक तत्त्व होता है, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा करने में आपकी मदद करता है। नियमित रूप से इसके सेवन से पुरुषों में होने वाली झुर्रियों की परेशानी और शारीरिक कमज़ोरी को दूर करने में प्रभावी होता है। इसके अलावा यह सूर्य की हानिकारण किरणों से भी बचाव करता है।
4. कैंसर से बचाए शतावरी
शतावरी का नियमित रूप से सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीकैंसर गुण पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को विकसित होने से रोकता है।




























Views Today : 18
Views Last 7 days : 268
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7083
Total views : 107556
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31