अतर्रा, बांदा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह के भाति इस माह भी प्रथम रविवार को शिवनारायण गुप्ता जी के आवास, बाउर बाज़ार, अतर्रा मे महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे ओंकार नाथ जी और तीरथ नामदेव जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय संगठनमंत्री रामसिंह गौर जी ने कहा कि नशे के कारण समाज में नाना प्रकार के अपराध पनप रहे हैं और चहुँओर अशांति फैली हुई है, अत: हमें संगठित प्रयास से नशेरूपी ज़हर को समाज से उखाड़ फेंकने की ज़रूरत है। भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष जयश्याम मिश्रा जी ने कहा कि हमें पूर्णरूपेण नशे-मांसाहार से मुक्त होकर चरित्रवान् जीवन जीते हुए मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लिए अपने जीवन को आहूत कर देना है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् टीम प्रमुख कालूराम नामदेव जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर सिंह जी और लक्ष्मण सिंह गौर जी के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31