रीवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा के मऊगंज को जि़ला बनाने की घोषणा की है। इसके बाद मध्यप्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तहसील होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जि़ला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। नए जिले की कुल जनसंख्या 06 लाख 16 हज़ार 645 होगी। इनमें 06 लाख मतदाता होंगे। चारों तहसीलों में 1070 गांव, 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हलके होंगे।
मऊगंज जि़ले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें होंगी। शनिवार को मऊगंज पहुंचे शिवराज ने यह घोषणा की।
गौरतलब है कि वर्तमान में अविभाजित रीवा जि़ले में चार जि़ले, 12 तहसीलें और 2,817 गांव और 857 पटवारी हलके हैं। साथ ही 42 राजस्व निरीक्षक मंडल भी हैं। यहां कुल आठ विधानसभा सीटें भी हैं। जि़ला मुख्यालय रीवा से मऊगंज की दूरी 65 किलोमीटर है। यहां के लोग पिछले 15 साल से नया जि़ला बनाने की मांग कर रहे थे।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7071
Total views : 107544
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31