सागर। मध्यप्रदेश के सागर जि़ले के राहतगढ़ थानाक्षेत्र में जबलपुर निवासी दो सगे भाइयों की दिनांक 04 मार्च, दिन शनिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों हेलमेट पहनकर बाइक से जा रहे थे। हेलमेट लगाए होने से दोनों के सिर कुचलने से बच गए, लेकिन जान नहीं बच पाई। कंटेनर के पहिए की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई।
इस हृदयविदारक दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर कंटेनर ज़ब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, राहतगढ़-सागर मार्ग पर चौकी गांव के मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक कंटेनर के पहिए के नीचे आ गए। बाइक क्रमांक- एमपी 19, एमडब्ल्यू/ 9843 से युवक राहतगढ़ तरफ से सागर की ओर जा रहे थे। बाइक के आगे कंटेनर क्रमांक- एमपी 34, एच/ 6677 चल रहा था। तभी एक कार ने ओवरटेक किया, जिससे बाइक सवार लडख़ड़ाकर कंटेनर की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मृतक जबलपुर के पटेल परिवार से हैं। इनमें एक का नाम नीतेश है और दूसरा उसका सगा भाई है।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 168
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9300
Total views : 109773
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165