दिल्ली। राजस्थान के दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड देश को समर्पित किया। यह एक्सप्रेस-वे दौसा को दिल्ली से जोडऩे वाला है। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में 18,100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की अन्य सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।
दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे
दिल्ली से दौसा तक 246 किलोमीटर लंबा दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे का पहला खंड शुरू होने से देश की राजधानी दिल्ली से राजस्थान की राजधानी जयपुर का सफर पाँच घंटे से घटकर साढ़े तीन घंटे में पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई को जोडऩे वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 1,386 किलोमीटर है। आंकड़ों के मुताबिक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे आठ लेन वाला दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9293
Total views : 109766
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165