रायपुर। रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में गुरुवार की रात एक गोदाम में अचानक आग लग गई। बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगी और दूर तक धुआं फैल गया। आस-पास कुछ लोगों के घर और दूसरे कर्मशियल गोदाम थे, वहां से भागकर लोगों ने अपनी जान बचाई और पुलिस एवं फायर टीम को खबर दी। ये हादसा उरकुरा इलाके में हुआ। जिस जगह आग लगी थी वो पेंट गोदाम था।
फायर ब्रिगेड की टीमें देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश करती रही। करीब 4 से 5 घंटे तक यहां राहत बचाव का काम किया गया। मौके पर चार दमकल वाहनों को काम पर लगाया गया था।
इस हादसे में एक महिला के झुलसने की खबर है। हालांकि पुलिस के मुताबिक उसे ज्यादा चोट नहीं आई है। महिला को फौरन बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल भेज दिया गया था। आग लगने वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पेंट गोदाम की इस आग को देररात तक बुझाया जा सका।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 157
Views Last 30 days : 647
Views This Year : 9289
Total views : 109762
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.165