ब्यौहारी, शहडोल। शहडोल जि़ले के ब्यौहारी थानाक्षेत्र अतंर्गत बदमाशों ने गुरुवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किया। बोलेरो से आए चार बदमाशों ने रास्ते में युवक को रोककर उसके गले में गोली मार दी। यह वारदात ब्यौहारी के ग्राम मऊ में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई। वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जि़ले भर में रेत का ठेका चला रही वंशिका कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्राइवेट फ्लाइंग स्कॉट में तैनात लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बताया गया कि आलिप पाठक, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम- ग्राम मऊ, रात में काम से लौट रहा था। नगर के सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास सफेद बोलेरो गाड़ी से आए चार लोगों ने उसे रास्ते में रोका। इसमें से एक ने उसके गले में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रात में ही उसे जि़ला अस्पताल शहडोल रेफर कर दिया और जि़ला अस्पताल के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है।
उक्त वारदात के बाद ग्रामीणों ने कुछ बदमाशों को मौ$के से पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस मामले में पुलिस ने 12-13 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति वंशिका कंपनी के पालतू बदमाश हैं।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165