सर्दियों में हरी मटर काफी मात्रा में मिलती हैं और अधिकतर सब्जियों में इसे डाला जाता है। मटर में भरपूर मात्रा में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। लेकिन ज़्यादा मटर खाने से शरीर को कई तरह के नु$कसान भी हो सकते हैं। कई बार इसके ज्यादा सेवन से गठिया की समस्या और पाचनतंत्र भी खराब हो सकता हैं। ऐसे में मटर के ज़्यादा सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
डायरिया की समस्या
मटर के ज़्यादा सेवन से डायरिया की समस्या हो सकती है। मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में ज़्यादा मात्रा में इसका सेवन से पेट खराब जैसी स्थिति हो सकती हैं।
गठिया की समस्या
ज़्यादा मटर खाने से गठिया की समस्या बढ़ सकती है। अगर आप गठिया बीमारी के मरीज है, तो मटर के ज़्यादा सेवन से बचें। इसकी वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है और कई बार यह समस्या होने पर घुटनों में सूजन भी आ जाती है।
पोषकतत्त्वों की कमी
मटर के अंदर फाइटिक एसिड और लेक्टिन्स जैसे न्यूट्रीएंट पाए जाते हैं, जो पोषकतत्त्वों के अब्जॉर्व होने में समस्या पैदा कर सकते हैं। जिसकी वजह से शरीर में जिंक, आयरन और मैग्नीशियम की कमी हो सकती हैं। ऐसे में शरीर को हेल्दी रखने के लिए मटर के ज़्यादा सेवन से बचना चाहिए।
मोटापा बढ़ सकता है
मटर को ज़्यादा खाने से मोटापा बढ़ सकता है। कई बार लोग मटर का बहुतज़्यादा सेवन करने लगते हैं। मटर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, जो मोटापा बढ़ाने के साथ बैली फैट तो भी तेजी से बढ़ाता है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165