शलजम में कई ऐसे पोषकतत्त्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं, लेकिन सफेद और बैंगनी रंग की दिखने वाली शलजम का स्वाद हर किसी को पसंद नहीं आता है। इसलिए पोषकतत्त्वों से भरपूर होने के बावजूद लोग शलजम बिल्कुल नदरअंदाज करते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो एक बार फिर सोच लीजिए। बेस्वाद लगने वाली शलजम की मसालेदार सब्जी बेशक आपको पसंद न आई हो, लेकिन इसका सूप आपको ज़रूर पसंद आएगा।
ह्रदय के लिए है फायदेमंद
शलजम में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम शरीर के ब्लड प्रेशर को कम करके रक्त घमनियों पर होने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है। शलजम के पोषकतत्त्व कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है, जिससे ह्रदय रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
हड्डियों को बनाए मज़बूत
शलजम में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। शलजम का सूप पीने से हड्डियों और दांतों को मज़बूत बनाने में मदद मिलती है। खासकर बच्चों के लिए शलजम का सूप बहुत ज़्यादा फायदेमंद माना जाता है।
इम्यून सिस्टम को बनाए स्ट्रांग
शलजम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने में मदद करता है। विटामिन सी का सेवन करने से शरीर के यूरिक एसिड को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
कैसे बनाएं शलजम का सूप?
शलजम- 2 से 3 पीस,
प्याज- 1 पीस,
लहसुन- 2 से 3 कलियां,
नमक- स्वादानुसार,
हरा धनिया।
सबसे पहले प्याज और शलजम को छोटे टुकड़ों में काट लें और लहसुन को छील लें।
अब एक कड़ाही को गर्म कर लें और उसमें बारीक कटा हुआ प्याज और लहसुन को भूनें, इसमें थोड़ा सा नमक डालें और इसके बाद इसमें कटे हुए शलजम को डालें। जब शलजम थोड़ा सा पक जाए तो इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालें और 15 मिनट तक पकाएं।
जब आपको शलजम का सूप तैयार हो जाए, तो इसे ब्लेंडर डार में पीस लें। अब सूप को हरे धनिया से सजाकर गर्मागर्म परोसें।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 269
Views Last 30 days : 1274
Views This Year : 7084
Total views : 107557
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.31