सरीला, हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी चतुर्थ रविवार को शल्लेश्वर मंदिर, सरीला में महाआरती क्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में रीना राजपूत जी और स्नेहलता राजपूत जी ने ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगाए।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख स्नेहलता राजपूत जी ने कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए महिलाओं को संगठित होना होगा। भारतीय शक्ति चेतना पाटीर्, युवा मोर्चा के जि़ला प्रवक्ता आशीष सोनी जी ने कहा कि सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के बताये हुए मार्ग पर चलें और अपने जीवन को धन्य बना लें। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में उपस्थित सभी भक्तों ने शक्तिजल और प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन हनुमान मिश्रा जी ने सफलतापूर्वक किया!





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 267
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7082
Total views : 107555
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31