बाँदा। हर माह की भांति इस माह भी नूतन बाल समाज गणेश भवन, अलीगंज, बांदा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे सीताराम राजपूत जी ने लगवाए।
समापन बेला में मीरा राजपूत जी ने कहा कि अपने अंदर समाहित अनंतशक्ति को जानो, पहचानो और उसे जाग्रत् करो। यदि अनंतशक्तियों के मालिक होते हुए भी हम दीन-हीनों का जीवन जीते हैं, तो यह हमारा दुर्भाग्य है। राम सिंह गौर जी ने कहा कि माता आदिशक्ति जगत् जननी जगम्बा की साधना-आराधना करते हुए मानवता की सेवा, धर्मरक्षा और राष्ट्ररक्षा के लिए हमें तत्पर रहना है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के बांदा 235, विधानसभा प्रत्याशी गुलाब चंद कुशवाहा जी ने कहा कि पार्टी के द्वारा 108 गांवों में 108 आरतीक्रम सम्पन्न कराने के साथ नशामुक्ति हस्तारक्षर अभियान चलाने का संकल्प लिया गया है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गौतम जी ने कहा कि हम सभी को अपने सनातनधर्म के प्रति गर्व होना चाहिए।
अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़लाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी ने आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया।




























Views Today : 1
Views Last 7 days : 173
Views Last 30 days : 662
Views This Year : 9276
Total views : 109749
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8