रीवा। रीवा जि़ले के मऊगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चंदन तस्करों का बोलबाला है। पुलिस के अनुसार, एक किसान अपने बगीचे में बीचों-बीच चंदन के कई पेड़ लगाकर रखे थे। जहां बीती रात अज्ञात चोर रात्रि समय इलेक्ट्रिकल मशीन लेकर आए और पेड़ के मध्य का हिस्सा काटकर ले गए।
सुबह किसान जब बगिया पहुंचा और देखा कि चन्दन के वृक्ष के बीच का हिस्सा नदारत था। फरियादी की शिकायत पर मऊगंज पुलिस ने अपराध दजऱ् कर लिया है। साथ ही चोरों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चन्द्र प्रताप सिंह, निवासी-बहेरा डाबर की बगिया से चन्दन तस्कर बेशकीमती चंदन के पेड़ को इलेक्ट्रिकल मशीन से काटकर ले गए हैं।
पुलिस का कहना है कि चोरी गया चंदन का पेड़ वर्षों पुराना है।





























Views Today : 14
Views Last 7 days : 264
Views Last 30 days : 1269
Views This Year : 7079
Total views : 107552
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31