नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को नई दिल्ली में डीआईजीएस कम्प्युटर बेसिक प्रोग्राम के लिए कोडरमा को डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की दिशा में बेहतर काम करने के लिए डिजिटल इंडिया पुरस्कार से सम्मानित किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्होंने कोडरमा के उपायुक्त आदित्य रंजन को जमीनीस्तर पर डिजिटल साक्षरता में बेहतर कार्य के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया।
कोडरमा झारखंड का एकमात्र जि़ला है, जिसे डिजिटल साक्षरता के लिए गोल्ड अवार्ड मिला। जि़ले में अपनी नियुक्ति के बाद सितंबर 2021 में आदित्य रंजन ने डीईजीएस बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की और जि़ले के युवाओं को कंप्यूटर का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
गौरतलब है कि करीब एक साल के अंदर दस हज़ार लोगों को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। डीसी आदित्य रंजन के प्रयासों से जि़ले के छात्रों और ऐसे लोगों को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग दी जा रही है जो कम्प्यूटर की शिक्षा ग्रहण करने को लेकर उत्सुक हैं।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31