दमोह। कृषि उपजमंडी में एक ट्रक से कुचल जाने पर हम्माल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शक्रवार की शाम लगभग 05:00 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, दमोह शहर के पथरिया फाटक क्षेत्र में रहने वाले हम्माल रवि अहिरवार शाम को कृषि उपजमंडी में कार्य कर रहा था कि मंडी परिसर में उसी दौरान एक लापरवाह ट्रक चालक ने अचानक ट्रक मोड़ दिया, जिससे हम्माल ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और उसका सिर पूरी तरह कुचल गया।
बताया जाता है कि पूरी $गलती ट्रक चालक की है, जो घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया है। देहात थाना टीआई अमित मिश्रा ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद उन्होंने घटनास्थल पर पहुँचकर ट्रक को ज़ब्त कर लिया है। ट्रक चालक घटना के बाद से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37