मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में कुछ उचक्कों ने सुनील कुंवर नाम के व्यक्ति की पत्नी को बेवकूफ बनाकर उनकी बाइक की डिक्की खोलकर दो लाख रुपये उड़ा लिए।
मिली जानकारी के मुताबिक, सुनील कुंवर की बाइक के पास उसकी पत्नी गीता देवी खड़ी थी, जबकि सुनील कुंवर पास की दुकान में कापी-किताब खरीदने गए थे। इस दौरान उनकी डिक्की में एक लाख 50 हजार रुपये थे, जो वह ज़मीन खरीदने के लिए किसी को देने आए थे। उच्चकों को इसकी भनक लग गई। महिला को बाइक के पास से हटाने के लिए उच्चकों ने कुछ दूरी पर दस और बीस के नोट फेंक दिया। एक उचक्का ने महिला को कहा कि आपके रुपये गिरे हैं। गीता देवी ने पहले तो अपने रुपये होने से इन्कार कर दिया। बाद में जब उचक्कों ने अपनी बात पर जोर दिया तो वे झांसे में आ गई।
वह जैसे ही दस-बीस रुपये के नोट उठाने गई, मौका पाकर उचक्कों ने बाइक की डिक्की खोल कर सभी रुपये उड़ा लिया। जब गीता देवी मुड़ी तो रुपये निकालते देख शोर मचाना शुरू की। पत्नी को शोर मचाते देख सुनील कुंवर वहां पहुंचे तब तक चोर भाग निकले।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.128