नई दिल्ली। नए साल पर केन्द्र सरकार ने लाभार्थियों को मु$फ्त अनाज का तोहफा दिया है। एक जनवरी 2023 से सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा $कानून (एनएफएसए) लाभार्थियों को यह अनाज मिलेगा, जिससे 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा। यह सुविधा पूरे एक वर्ष तक रहेगी। केंद्र ने 23 दिसंबर को यह ऐतिहासिक ऐलान किया था।
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्र सरकार वर्ष 2023 के लिए दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की खाद्य सब्सिडी वहन करेगी। योजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के सभी महाप्रबंधकों से कहा गया है कि वे प्रतिदिन अनिवार्य रूप से विभिन्न क्षेत्रों की तीन राशन दुकानों का दौरा करें और प्रतिदिन के आधार पर इसकी रिपोर्ट दें। मंत्रालय ने मुफ्त खाद्यान्न के मद्देनजर लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण करने वाले डीलर का लाभांश उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर राज्यों को परामर्श भी जारी किया है।




























Views Today : 19
Views Last 7 days : 259
Views Last 30 days : 1274
Views This Year : 7116
Total views : 107589
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23