नानेघाट पुणे में जन्नार के पास महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है। यह घाट रिवर्स वॉटरफॉल के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। खासकर बरसात के मौसम में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। बड़ी संख्या में लोग रिवर्स वॉटरफॉल देखने आते हैं। न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम के मुताबिक कोई भी चीज, जो ऊपर से गिरती है, वह सीधे नीचे आती है। ऐसा झरनों को लेकर भी है, मगर नानेघाट के झरने के अपने अलग ही नियम हंै। दरअसल, यह झरना घाट की ऊंचाई से नीचे गिरने की बजाय ऊपर आ जाता है।
जी हां, यही वजह है कि इस झरने को रिवर्स वॉटरफॉल कहते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो इसका कारण हवाओं का तेज बल है, जो बहते पानी को ऊपर की ओर धकेलता है। दरअसल, नानेघाट में हवा बेहद तेज चलती है। इस वजह से जब वाटरफॉल नीचे गिरता है, तो वह हवा से उड़कर ऊपर आ जाता है।





























Views Today : 11
Views Last 7 days : 128
Views Last 30 days : 830
Views This Year : 8326
Total views : 108799
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7