सागर। गुरुवार को सागर के रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। दुर्घटना उस समय हुई जब युवक ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था। तभी ट्रेन चल पड़ी और युवक चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में पहिए के नीचे आने से युवक के शरीर के दो टुकड़े हो गए। मृतक की पहचान काशीराम पुत्र भैयालाल अहिरवार, उम्र 38 साल, निवासी-बमौरीकलां, छतरपुर के रूप में हुई है। वह ओडि़शा की यात्रा के लिए घर से रेलवे स्टेशन आया था।




























Views Today : 10
Views Last 7 days : 127
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8325
Total views : 108798
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7