भोपाल। विश्व की धरोहरों में शामिल मध्यप्रदेश के तीन ऐतिहासिक स्थलों में से खजुराहो के मंदिर पर्यटाकों की पहली पसंद है। वर्ष 2022-23 में सितंबर तक यहां 1.68 लाख पर्यटक पहुंचे। इनसे 67.26 लाख की आमदनी हुई है। वहीं, साढ़े तीन साल में खजुराहो में 8.69 लाख से अधिक पर्यटक आए। इनसे 5.44 करोड़ का राजस्व मिला।
सांची के बौद्ध स्मारक देखने 93.40 हज़ार सैलानी पहुंचे। इनसे 37.98 लाख की आमदनी हुई। वर्ष 2019-23 में सैलानियों की संख्या 5.61 लाख रही और इनसे 2.27 करोड़ की आमदनी हुई। भीम बैटका में इस साल 70 हज़ार से अधिक पर्यटक पहुंचे। देश में विश्व धरोहरों की संख्या 24 है। इनमें तीन धरोहर म.प्र. में हैं। खजुराहो के मंदिरों को वर्ष 1986 में, बौद्ध स्मारक को 1989 में तो रायसेन के भीमबैटका को 2003 में विश्व धरोहर घोषित किया गया था।



























Views Today : 18
Views Last 7 days : 258
Views Last 30 days : 1273
Views This Year : 7115
Total views : 107588
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23