Homeक्षेत्रीयदमोह से तेनवीर हटे और अब नए पुलिस अधीक्षक होंगे राकेश कुमार

दमोह से तेनवीर हटे और अब नए पुलिस अधीक्षक होंगे राकेश कुमार

दमोह। पुलिस मुख्यालय ने दमोह के पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनिवार को हटाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को जारी आदेशानुसार अब राकेश कुमार सिंह नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

गौरतलब है कि डी.आर.तनवीर के तबादले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों में प्रसन्नता की लहर व्याप्त हो गई और इस तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया। 

जानकारी के अनुसार, डी.आर. तेनवीर को दमोह से हटाकर सेनानी 13वीं वाहिनी, बिसबल ग्वालियर के लिए स्थानान्तरण किया गया है और इसी इकाई से 2010 अवार्ड के राकेश कुमार सिंह को दमोह का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

विदित है कि डी.आर. तेनिवार के विरुद्ध कुछ दिनों से जमकर विरोध शुरू हो गया था। एक के बाद एक विरोधों का सिलसिला और धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया। ईसाई मिशनरी के मार्फत हुए धर्मांतरण मामले में की गई पुलिस कार्रवाई में इनके विरूद्ध पक्षपात करने के आरोप लगे थे।

धर्मांतरण में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिन्हें समय रहते नहीं पकड़े जाने की बात सामने आई थी और हिंदू संगठनों द्वारा पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, ज्ञापन दिए गए साथ ही 23 दिसंबर को दमोह बंद किया गया और पुलिस अधीक्षक हटाओ, दमोह बचाओ के नारे लगाए गए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News