दमोह। पुलिस मुख्यालय ने दमोह के पुलिस अधीक्षक डी.आर. तेनिवार को हटाने का आदेश जारी किया है। बुधवार को जारी आदेशानुसार अब राकेश कुमार सिंह नए पुलिस अधीक्षक होंगे।
गौरतलब है कि डी.आर.तनवीर के तबादले की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों में प्रसन्नता की लहर व्याप्त हो गई और इस तबादले को लेकर सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार, डी.आर. तेनवीर को दमोह से हटाकर सेनानी 13वीं वाहिनी, बिसबल ग्वालियर के लिए स्थानान्तरण किया गया है और इसी इकाई से 2010 अवार्ड के राकेश कुमार सिंह को दमोह का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विदित है कि डी.आर. तेनिवार के विरुद्ध कुछ दिनों से जमकर विरोध शुरू हो गया था। एक के बाद एक विरोधों का सिलसिला और धर्मांतरण के मामले ने तूल पकड़ लिया। ईसाई मिशनरी के मार्फत हुए धर्मांतरण मामले में की गई पुलिस कार्रवाई में इनके विरूद्ध पक्षपात करने के आरोप लगे थे।
धर्मांतरण में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं, जिन्हें समय रहते नहीं पकड़े जाने की बात सामने आई थी और हिंदू संगठनों द्वारा पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, ज्ञापन दिए गए साथ ही 23 दिसंबर को दमोह बंद किया गया और पुलिस अधीक्षक हटाओ, दमोह बचाओ के नारे लगाए गए।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7