हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन और पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चतुर्थ रविवार को शल्लेश्वर धाम मंदिर, सरीला, जि़ला-हमीरपुर में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में ‘माँ-गुरुवर के जयकारे अनुराधा विश्वकर्मा जी व शिवा मिश्रा जी ने लगवाये।
समापन अवसर पर संगठन की टीम प्रमुख बहन स्नेहलता राजपूत जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य गुरुवरश्री के द्वारा दिया गया नित्यसाधनाक्रम अत्यन्त ही सरल एवं उर्जावान है। इस साधना को समाज का हर व्यक्ति सहजरूप से अपना सकता है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनुबाद कुशवाहा जी ने गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त तीन धाराओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील शाखा राठ के अध्यक्ष अनिल सेंगर ने जी ने प्रयागराज में दिनांक 25-26 $फरवरी 2023 में होने जा रहे महाशक्ति शंखनाद शिविर के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि इस दो दिवसीय विशाल शिविर में परम पूज्य गुरुवरश्री के अतिविशिष्ट चिंतन सुनने का सौभाग्य प्राप्त होगा। अत: आप सभी इस ऐतिहासिक आयोजन में सम्मिलित होने का सौभाग्य अवश्य प्राप्त करें।
अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, ब्लाक गोहांड के अध्यक्ष भारत प्रजापति जी ने उपस्थित सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दिव्य अनुष्ठान का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम जी ने किया।



























Views Today : 17
Views Last 7 days : 257
Views Last 30 days : 1272
Views This Year : 7114
Total views : 107587
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23