
दिनांक 24-25 दिसम्बर की दरम्यानी रात लगभग 03:00 बजे दमोह जि़ले के तारादेही थानान्तर्गत ग्राम-सर्रा भैंसा में पाँच पेटी, मात्रा 150 पाव देशी मसाला और 100 पाव देशी प्लेन शराब पकड़ी गई। आरोपी भूरा सिंह पुत्र शंकरलाल ठाकुर, निवासी ग्राम-चंदना और भानसींग पुत्र हुकम सिंह ठाकुर, निवासी ग्राम-जैतगढ़, बिना नम्बर की चारपहिया वाहन बोलेरो से शराब लेजा रहे थे।

दिनांक 23 दिसम्बर को रात्रि 08:00 बजे जि़ला-दमोह जि़ले के हिण्डोरिया थाने की बांदकपुर चौकी अन्तर्गत बांदकपुर कलारी के पास दो पेटी शराब पकड़ी गई। आरोपी सतीश राय और भरत सिंह मोटरसाइकिल से शराब लेजा रहे थे।



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 247
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7104
Total views : 107577
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23