बाँदा। हर माह की भांति इस माह भी चतुर्थ रविवार को गिरजा मैरिज हाल, बांदा में महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरुवर और ‘माँ के जयकारे क्रमश:-कु. लक्ष्मी कुशवाहा जी और प्रीतम सिंह जी ने लगवाए।
समापन अवसर पर टीम प्रमुख केदार राजपूत जी ने सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम की जानकारी उपस्थित भक्तों देते हुए कहा कि नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन ही स्वस्थ व सुखी जीवन का मंत्र है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला कोषाध्यक्ष जियालाल धुरिया जी ने कहा कि धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा एवं मानवता की सेवा के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। पार्टी के प्रांतीय संगठनमंत्री रामसिंह गौर जी और पार्टी के किसान मोर्चा प्रांतीय सचिव अलख नारायण तिवारी जी ने भी अपने विचार रखे। अंत में पार्टी के जि़लाध्यक्ष पवन कुमार सोनी जी ने आए हुए सभी भक्तों के प्रति आभार जताया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।



























Views Today : 7
Views Last 7 days : 247
Views Last 30 days : 1262
Views This Year : 7104
Total views : 107577
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.23