दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्त्वावधान में प्राथमिक माध्यामिक शाला, ग्राम-भाट खमरिया, ब्लाँक जबेरा, जि़ला-दमोह में गत दिवस माता भगवती आदिशक्ति जगत् जननी जगदम्बा की दिव्य आरती की गई, जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने शामिल होकर आरती का लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद श्रीमती उमा जी ने कहा कि नशा ही नाश की जड़ है, अगर हमें सफलता प्राप्त करनी है, तो नशे-मांसाहार से मुक्त रहकर चरित्रवान् जीवन जीना होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा की बच्चे हमारे देश के भविष्य हंै और अगर हमारी नई पीढ़ी को सवारना है, तो उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रखना होगा। अंत में उपस्थित जबेरा जनपद की उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षका व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार जताया।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 279
Views Last 30 days : 1284
Views This Year : 7094
Total views : 107567
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31