इंदौर। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार नर्मदा नदी में राजघाट से गुजरात के केवडिय़ा के पास सरदार सरोवर बांध (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) तक कू्रज चलाएगी। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के इस प्रस्ताव पर यदि समय पर अमल होता है तो अगले कुछ महीनों में यह कू्रज सेवा शुरू हो सकती है।
बोर्ड ने वेब कॉस्ट से इसका प्लान बनवाया है। कू्रज के टर्मिनल के लिए गुजरात और मध्यप्रदेश में दो स्थान लगभग तय हो गए है। पिछले दिनों ही इसके लिए बोर्ड के अधिकारियों ने दौरा कर जगह तय कर दी है। कू्रज 100 सीटर होगा, इसमें 30 लोगों का कू्र स्टॉफ होगा, वहीं 70 यात्री नर्मदा के इस शांत और प्राकृतिक क्षेत्र का लुत्फ ले सकेंगे। एक बार की यात्रा पहले 6 दिन की प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे थोड़ा छोटा कर 4 दिन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
तीन राज्यों को जोड़ेगी कू्रज यात्रा
नर्मदा नदी के इस रूट में लगभग 52 किमी तक नदी मप्र से होकर बहती है। इसके बाद नदी 36 किमी के लिए म.प्र. और महाराष्ट्र के बीच आम सीमा बनाती है। आगे के 38 किमी के लिए नदी एक ओर महाराष्ट्र तो दूसरी ओर गुजरात को जोड़ती है। अंतिम हिस्सा 9 किमी का है, जो सिर्फ गुजरात सीमा में है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40