दमोह। एक युवक ने ड्रग्स के नशे में स्वयं को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मंगलवार देर रात गश्त कर रही पुलिस जब एक्सीलेंस स्कूल रोड से निकल रही थी, तभी उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। उसके शरीर में घाव के कई निशान थे।
पुलिस तत्काल उसे जि़ला अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस को घायल की जेब से ड्रग्स पाउडर और नशे में उपयोग होने वाला एक सलूशन ट्यूब भी मिला। इस बात की पुष्टि जि़ला अस्पताल की डॉक्टर ने भी की है।
शहर के शोभानगर निवासी-देवेश रैकवार ने जि़ला अस्पताल में पुलिस को बताया कि वह किसी लड़की से प्रेम करता है, जो उसे नहीं मिली इसलिए वह मरना चाहता है और उसने खुद से अपने शरीर पर चाकू से घाव किए है।





























Views Today : 19
Views Last 7 days : 284
Views Last 30 days : 866
Views This Year : 3360
Total views : 103833
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139