कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के पठरा पंचायत के सचिव कार्यालय में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने रविवार को कर दिया है। पुलिस ने चोरों से चोरी की गई सामग्री भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात में दो लोग शामिल हैं, जिनमें एक युवक 19 साल का है, जबकि दूसरा नाबालिग हैं। बड़वारा थाना क्षेत्र के बनहरी गांव निवासी नत्थू पिता पांडू सिंह गौड़ ने शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत पठरा के सचिव कार्यालय में चोरी हो गई है, जिस पर मामला दजऱ् कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मुखबिर से एक संदिग्ध के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी सोम पटवा को पकड़ा।
आरोपी को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात को अंजाम देने की जानकारी दी। उसने अपने एक अन्य साथी की जानकारी भी दी। हालांकि उसका साथी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एलईडी टीवी, कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, एचपी कंपनी का पिन प्रिंटर को बरामद कर लिया है। आरोपी ने पांच अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने की जानकारी भी दी है। चोरी की गई सामग्री भी उसकी निशानदेही पर ज़ब्त की गई है।




























Views Today : 2
Views Last 7 days : 174
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9277
Total views : 109750
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8