महोबा। परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से प्रथम रविवार को के. सी. एस. पब्लिक स्कूल में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। शुभारंभ में कु. प्रियंका सिंह जी व कु. मनीषा प्रजापति जी ने ‘माँ-गुरुवर के जयकारेे लगवाये। तत्पश्चात् साधनाक्रम पूर्ण किया गया।
इस अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा जी ने कहा कि आज कई पाखंडियों ने अपना जाल फैला रखा है और उनके द्वारा धर्म की आड़ में समाज को लूटा जा रहा है। ऐसे पाखंडियों के जाल में न फँसे और सद्गुरुदेव जी महाराज की विचारधारा के अनुरूप चलें, तभी आप परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। परम पूज्य गुरुवरश्री ने जो धर्म-अध्यात्मजगत् को चुनौती दी है, उसका असर हो रहा है और ढोंगी पाखंडियों के आसन हिलने लगे हैं।
टीम प्रमुख श्रीमती ममता सिंह जी ने गुरुवर श्री के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रमों की जानकारी उपस्थित भक्तों को दी। अंत में संगठन के चरखारी तहसील शाखा के अध्यक्ष छोटे सिंह राजपूत जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया।





























Views Today : 5
Views Last 7 days : 255
Views Last 30 days : 1260
Views This Year : 7070
Total views : 107543
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31