दमोह। दमोह के देहात थाना क्षेत्र में आने वाली विजय नगर कॉलोनी में एमपीईबी के रिटायर्ड कर्मचारी से बदमाशों ने 03 लाख रुपए लूट लिए। बाइक सवार तीन आरोपी, कर्मचारी का पीछा करते हुए विजय नगर कॉलोनी पहुंचे और उसकी आंख में मिर्ची डाल दिए और इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन लिया। मौके पर दो आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी रुपए लेकर फरार होने में सफल रहा।
फरियादी, एमपीईबी में पूर्व अकाउंटेट ईश्वरदास पटेल ने बताया कि वे शहर की विवेकानंद नगर कॉलोनी में रहते हैं। विजय नगर में उनके दामाद डॉक्टर आरपी पटेल रहते हैं। दामाद के अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके लिए पैसों की जरूरत थी। इसलिए वह अपने दामाद को यूनियन बैंक से 03 लाख रुपए निकालकर विजय नगर उनके घर देने जा रहे थे। गेट के भीतर प्रवेश करते ही एक बाइक पर 03 युवक उनके पास पहुंचे और उनसे बात करने का प्रयास किया। इतनी ही देर में एक आरोपी ने मिर्ची निकालकर उनके आँख में मार दी, जिससे वह तिलमिला गए। भाग रहे आरोपियों में से दो बदमाशों को वहां मौजूद कुछ लोगों ने बाइक समेत पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।





























Views Today : 13
Views Last 7 days : 161
Views Last 30 days : 651
Views This Year : 9293
Total views : 109766
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165