जबलपुर। जबलपुर में शुक्रवार की शाम को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में नौ लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज और पनागर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, सभी को साधारण चोट आई है। घटना गोसलपुर थाना के रामपुर हाईवे के पास की है जहां पर रीवा से जबलपुर आ रही रोहाणी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गोसलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रोहिणी ट्रेवल्स की बस जिसमें की 25 से 30 यात्री सवार थे,वह रामपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और पनागर स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40