मकाऊ की दुनिया चकाचौंध करने वाली है। चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित मकाऊ एक ऐतिहासिक शहर है और सैकड़ों वर्षों से चीन से जाने वाले सिल्क के लिए एक प्रमुख व्यापारिक केन्द्र रहा है, लेकिन आज का मकाऊ एक जगमगाता और चकाचौंध करने वाला शहर है।
इस देश में सब तरफ वैभव बिखरा पड़ा है। मकाऊ की प्रसिद्धि की एक वजह वहां के कैसिनो और गैम्बलिंग की दुनिया भी है। यहां की रातों के नज़ारे अलग ही होते हैं। यहां के वैभव ने एक से बढ़कर एक रिजॉर्ट व बाज़ार खड़े कर लिए हैं। किसी समय पुर्तगाल का उपनिवेश होने की वजह से मकाऊ में चीन के साथ-साथ यूरोपीय शैली भी भरपूर झलकती है। वहीं, मकाऊ टॉवर एडवेंचर का गढ़ है। सैलानियों के लिए बड़ा आकर्षण होने के कारण मकाऊ के लिए दुनिया भर से उड़ानें हैं।




























Views Today :
Views Last 7 days : 240
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7097
Total views : 107570
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.37