नई दिल्ली। बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह का कहना है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन से ड्रग्स, हथियार और गोला-बारूद लाने की घटनाएं 2022 में दोगुनी से अधिक हो गई हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ इस समस्या से निपटने के लिए ठोस समाधान खोज रहा है।
बीएसएफ महानिदेशक ने आगे कहा, अत्याधुनिक ड्रोन हमारे लिए समस्याएं खड़ी कर रहे हैं, क्योंकि ये आतंकियों सहित अन्य असामाजिक लोगों के हाथों में आ गए हैं। ये ड्रोन बहुत ही सीक्रेट तरीके से ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए सीमा के अंदर दाखिल हो जाते हैं। बीएसएफ ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर करीब 79 ड्रोन की उड़ानों का पता लगाया था, जो साल 2021 में बढ़कर 109 हो गई और साल 2022 में 266 ड्रोन भारत-पाक सीमा के आसपास उड़ान भरते नज़र आए। यह संख्या पिछले साल के मु$काबले दोगुने से ज्यादा है।
नशीले पदार्थ और हथियार लाते हैं ड्रोन
बीएसएफ़ महानिदेशक ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से इस साल 215 उड़ानें भरी गईं। जम्मू-कश्मीर में लगभग 22 उड़ानें देखी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गंभीर समस्या है। अभी तक हमारे पास इसका कोई पुख्ता समाधान नहीं है। यह ड्रोन नशीले पदार्थ, हथियार, गोला-बारूद, नकली मुद्रा जैसी चीजें लाते हैं।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40