नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुजरात में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। गुजरात में दो चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 01 और 05 दिसंबर को मतदान होगा, जबकि 08 दिसंबर को परिणाम घोषित किये जाएंगे। गौरतलब है कि 08 दिसंबर को ही हिमाचलप्रदेश विधानसभा चुनाव के भी परिणाम आएंगे, जबकि वहां 12 नवंबर को सि$र्फ एक चरण में विधानसभा चुनाव होगा।
चुनाव आयोग द्वारा हिमाचलप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तिथि पहले ही घोषित कर दी गई थी।
गुजरात में कितने मतदाता?
गुजरात में अभी 04 करोड़ 35 लाख 46 हज़ार 956 पंजीकृत मतदाता हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में 69.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 182 विधानसभा सीटों में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रिजर्व हैं।



























Views Today : 11
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8255
Total views : 108728
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.243