जबेरा, दमोह। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की तरह इस माह भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी जबेरा में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे लगवाए।
समापन बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन के शाखा जबेरा की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी ठाकुर जी ने कहा कि सत्यपथ पर चलकर ही हम स्वयं के साथ समाज का कल्याण कर सकते हैं। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष देवी सिंह जी ने कहा कि ज़रूरतमंदों और बेसहारों की मदद करना भगवती मानव कल्याण संगठन का मुख्य लक्ष्य है। पार्टी के किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने विश्वअध्यात्मिकजगत् को अपने तपबल की चुनौती दी है। इससे साधना से हीन साधुओं के भेष में छुपे पाखंडियों का पर्दाफाश होगा। संगठन के जि़ला अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा कि समाज को तंत्र-मंत्र के नाम पर पंडोखर महाराज जैसे आडंबरी समाज को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे सभी पाखंडियों का पर्दाफाश करने के लिए सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने अपने तपोबल की चुनौती पेश की है। धीरज सिंह जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार व्यक्ति किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश राय जी के द्वारा किया गया।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 175
Views Last 30 days : 664
Views This Year : 9278
Total views : 109751
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8