अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को हुई हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में भगोड़े आतंकी लखबीर ने सोशल मीडिया पर सूरी की हत्या की जि़म्मेदारी ली है। आतंकी लखबीर पहले भी सुधीर सूरी की हत्या की साजिश रच रहा था। पिछले दिनों पकड़े गए आतंकी के करीबियों ने पुलिस को यह जानकारी दी थी।
सुधीर सूरी की हत्या के बाद कुछ मिनटों में ही आरोपी संदीप सिंह उर्फ सैंडी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब तरनतारन से कनाडा जाकर बसे और गैंगस्टर से आतंकी बने लखीबर ने लंडा हरिके एकाउंट से एक पोस्ट कर कहा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।
आतंकी लखबीर ने अपनी पोस्ट में धमकी दी है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह ना समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, हक लेना अभी बाकी है।




























Views Today : 3
Views Last 7 days : 151
Views Last 30 days : 641
Views This Year : 9283
Total views : 109756
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.165