जबलपुर। जबलपुर में बुधवार को देर रात रानीताल गेट के पास लार्डगंज थाना पुलिस ने भारत-बांग्लादेश क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहें एक व्यक्ति को गिर$फ्तार किया हैं। आरोपी का नाम विकास अग्रवाल हैं, जो कि अपने घर से ही ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस अब आरोपी विकास अग्रवाल से लिंक लेने वालों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने विकास के पास से तीन लाख 13 हज़ार रुपए नगद सहित मोबाइल-टीवी और अन्य समान ज़ब्त किए हैं।
सी.एस.पी कोतवाली प्रभात शुक्ला के अनुसार, बुधवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि रानीताल गेट के पास एक व्यक्ति जिसका नाम विकास अग्रवाल हैं वह अपने घर से भारत-बांग्लादेश के बीच खत्म हुए क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा था। मौके पर उसके पास भारी रकम भी है। इस सूचना के बाद लार्डगंज थाना पुलिस सहित क्राइम ब्रांच ने मौके पर छापा मारकर विकास अग्रवाल को गिर$फ्तार किया।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 150
Views Last 30 days : 627
Views This Year : 9308
Total views : 109781
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.79