दमोह। स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नवमीं में पढऩे वाली एक छात्रा की आंख में शिक्षिका ने स्केल मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा के अभिभावक ने कोतवाली थाने में शिकायत की है। अभिभावक दयालू ठाकुर ने बताया कि मेरी पुत्री केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती है, उसकी दांई आंख में शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे हिंदी विषय की शिक्षिका मोनू शर्मा ने स्केल मार दिया, जिससे वह लगातार रोती रही।
इसके बाद भी प्रबंधन ने उसे अस्पताल नहीं भेजा। जब 2.30 बजे पुत्री रोती हुई घर आई तब भी उसे दिखाई नहीं दे रहा था, बच्ची की आंख में गंभीर चोट आई है और उसे मैं अस्पताल लेकर गया। छात्रा के अभिभावक ने दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की माँग की है।


























Views Today : 26
Views Last 7 days : 377
Views Last 30 days : 716
Views This Year : 19798
Total views : 120271
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8