ग्वालियर। ग्वालियर के उटीला में 58 साल का शिक्षक 6 से 8 साल की मासूम छात्राओं को पढ़ाने के दौरान $गलत तरीके से छूता था। उनके शरीर पर अपना हाथ फेरता था। उसकी हरकतों से चार छात्राएं इतनी डर गई थीं कि उनको स्कूल जाने में भी डर लगता था। घटना 14 अक्टूबर को शासकीय प्राथमिक विद्यालय उटीला की है। छात्राओं ने जब स्कूल जाने से मना किया तो परिजनों ने बातचीत की, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। रविवार को परिजन छात्राओं को लेकर उटीला थाने पहुंकर इस बात की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दजऱ् करके आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।





























Views Today : 4
Views Last 7 days : 176
Views Last 30 days : 665
Views This Year : 9279
Total views : 109752
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8